पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपदा में खास भूमिका निभाएंगे सिविल डिफेंस वालेंटियर्स

आपदा में खास भूमिका निभाएंगे सिविल डिफेंस वालेंटियर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए ऐसे कौन से प्रयास किए जाएं ताकि जनहानि के साथ ही नुकसान कम से कम हों। किस तरह दुर्घटना में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सकता है।

इस तरह की तमाम सारी जानकारी रविवार को होमगार्ड कार्यालय परिसर में हुए पहले सिविल डिफेंस वालेंटियर्स सम्मेलन में कंपनी कमांडर नरेश कुमार साहू ने दी। सम्मेलन में जिले के 235 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के साथ ही मप्र जन अभियान परिषद से जुड़े 30 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। उन्हें बाढ़, भूकंप, आगजनी, सड़क दुर्घटना आदि के दौरान स्थानीय संसाधनों से राहत कार्य करने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह इंप्रोवाइज स्ट्रेचर तैयार किया जा सकता है।

जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने आपदा के समय आम नागरिकों की भागीदारी, क्षमता व सही समय पर उचित ढंग से उपलब्ध साधन व सामग्री के उपयोग पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में ब्लॉक समन्वयक डीआर मुवेल, वीपीसी गंगासिंह, सैनिक मुकेश सोलंकी, सुनीलसिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

आपदा के समय पैरों से लाचार व्यक्ति को किस प्रकार सुरक्षित जगह ले जाए, यह समझाया गया।

पहला सम्मेलन
खबरें और भी हैं...