फैंसी ड्रेस, सिंगल व ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी
आलीराजपुर| टेलेंट पब्लिक स्कूल उमराली में वार्षिकोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सोंडवा कमलसिंह पराड़े व नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक प्रदीप अरोरा थे। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, सिंगल व ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी। अंत में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी सोनाली भिंडे, भारती जाटव, अविनाश वाघेल, वीरेंद्र वाणी, व्रिकम राठौड़, हरिओम राठौड़ मौजूद थे।
वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते स्कूल के बच्चे।