महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
राणापुर| एक महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामला ग्राम नाहरपुरा का है। पुलिस के मुताबिक महिला प्रेमबाई की शादी तीन वर्ष पूर्व मुकेश के साथ हुई थी। उसके पति का अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते वह आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। इससे परेशान होकर वह कई महीनों से मायके में रह रही थी। उसके पति ने वहां आकर उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद प्रेमबाई ने राणापुर थाने में धारा 498 के तहत प्रकरण दर्ज करा दिया।
ट्रेन से गिरा युवक, मौत
मेघनगर| पंचपिपलिया रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस-11104 से एक युवक ट्रेन से गिर गया। घटना में युवक का पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे थांदला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद झाबुआ रैफर कर दिया। जहां युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक की पहचान कालूराम खरी (25) निवासी जालोद-उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।