पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पौधारोपण, जल संरक्षण के साथ दे रहे बेटी बचाओ का संदेश

पौधारोपण, जल संरक्षण के साथ दे रहे बेटी बचाओ का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएसएस का सात दिवसीय शिविर ग्राम कागझर शुरू

भास्कर संवाददाता| झाबुआ

शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर की शुरुआत कागझर में हुई। इसमें वृक्षारोपण, जल संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एड्स जागरूकता, सारक्षरता रैली, समग्र स्वच्छता आदि मुद्दों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। शिविर का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य डॉ. एचएन अनिजवाल ने किया।

उन्होंने कहा एनएसएस का मंच विद्यार्थियोंं की छुपी प्रतिभा को सामने लाता है। उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। स्वयं सेवक बौद्धिक सत्र में भागीदार कर अपनी प्रतिभा को निखारें। श्रम की महत्ता को पहचानते हुए सहनशील बनें। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रीता गणावा ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जेसी सिन्हा ने कहा एनएसएस एक ऐसा मंच है जहां स्वयं सेवक भावों को अभिव्यक्त करना सीखते हैं। जिससे व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यक्रम में डॉ. आरएस अजनार, डॉ. गोपाल भूरिया, प्रो. एमएस चौहान, प्रो. मनीषा सिसौदिया, प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. अजय कुमार, प्रो. अंतिम कलवार व कार्यक्रम अधिकारी वीएस मेड़ा मौजूद थे।

झाबुआ. शिविर के उद््घाटन अवसर पर मौजूद अतिथियों ने कई तरह बातें समझाई।

खबरें और भी हैं...