उपयोगहीन मिला शौचालय निर्माण एजेंसी से वसूलेंगे राशि
ओवरलोड वाहन भी जब्त किया, लापरवाही मिलने पर शिक्षक को फटकार लगाई
भास्कर संवाददाता | झाबुआ
प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी बुधवार को निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच कर निर्माण एजेंसी से वसूली करने को कहा। साथ ही उपयोगहीन शौचालय नजर आने पर झाबुआ बीआरसी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने को कहा। शैक्षणिक व मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को भी देखा।
प्रभारी कलेक्टर ने सबसे पहले कल्याणपुरा-रायपुरिया मार्ग पर ओवरलोड दौड़ रहे वाहन (एमपी 45 बीबी 1227) को जब्त कर कल्याणपुरा थाने पर खड़ा किया। इसके बाद वे कल्याणपुरा के वन फलिया प्राथमिक विद्यालय में गए जहां शौचालय निर्माण उपयोगहीन दिखने पर नाराजगी जाहिर की। उपयोगहीन निर्माण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने पर झाबुआ बीआरसी संजय सिकरवार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित निर्माण एजेंसी के कार्य का मूल्यांकन करवाकर राशि वसूल करने व एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शकुंतला डामोर को दिए। निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन भी देखा मीनू अनुसार भोजन नहीं मिलने पर समूह की राशि काटने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने किया निरीक्षण