पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मणिपुरी, राजस्थानी और वेस्टर्न नृत्य ने मन मोहा

मणिपुरी, राजस्थानी और वेस्टर्न नृत्य ने मन मोहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय गेल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गेल के उपमहाप्रबंधक असीम प्रसाद थे। अध्यक्षता एसपी रेड्डी ने की। विशेष अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर दिलीप कापसे, एएसपी सीमा अलावा, डॉ. केके त्रिवेदी, प्राचार्य एएच अंसारी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने फैशन शो की प्रस्तुति दी। मदर्स डे, बालिका शिक्षा पर आधारित नाटक को सराहना मिली। विद्यार्थियों ने मणिपुरी, राजस्थानी, वेस्टर्न व लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्य्कम का समापन हुआ।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रसाद ने अकादमिक, स्पोर्ट्स व अन्य गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसपी व्यास, मनीष त्रिवेदी, एस. पिल्लई ने किया। आभार राजेश राउत ने माना।

केंद्रीय विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे।

आयोजन
खबरें और भी हैं...