जमीन विवाद को लेकर मारपीट
जमीन विवाद को लेकर मारपीट
झाबुआ| जमीन विवाद को लेकर दीनू पिता रतना डामोर निवासी गोला छोटी के साथ आरोपी पारसिंह पिता जांबु डामोर व उसके साथी ने मारपीट की। दीनू की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध झाबुआ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
कल्याणपुरा तिराहे से बाइक चोरी
झाबुआ| ग्राम खेड़ा निवासी विनोद पिता दलसिंह भाबोर की बाइक (एमपी 45 एमएच 5565) कल्याणपुरा तिराहे से चोरी हो गई। कल्याणपुरा थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया।