पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को बांटी सूखा राहत राशि

किसानों को बांटी सूखा राहत राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में अल्प वर्षा के कारण फसलों को क्षति पहुंची है। झाबुआ-आलीराजपुर जिले के किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने झाबुआ जिले को 35.89 करोड़ व आलीराजपुर जिले को 19.98 करोड़ की राहत राशि प्रदान की है।

यह बात जिले के प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य ने कही। वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में किसानों को संबोधित कर रहे थे। आर्य यहां किसानों को सूखा राहत राशि वितरित करने आए थे। उन्होंने 26 किसानों को 4 लाख 51 हजार 600 रुपए की सूखा राहत राशि वितरित की। मंत्री ने कहा मैं भी आदिवासी हूं, गांव मे निवास करता हूं आदिवासी भाइयों का दुख समझता हूं।

राहत राशि से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई होगी। बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया ने कहा किसानों को हुए नुकसान की प्राप्त सूखा राहत राशि का वितरण सुविधा अनुसार कराया जा रहा है, ताकि किसी भी किसान को परेशानी न हो। कार्यक्रम में वरिष्ठ महाप्रबंधक विजयसिंह कुर्मी, प्रभारी कलेक्टर जिला अनुराग चौधरी, एसपी संजय तिवारी, बैंक उपाध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राठौर, संचालक संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, राधेश्याम राठौर, मडु बुचा, उपायुक्त सहकारिता जीएल बड़ोले, बैंक विपणन अधिकारी एचएके पाण्डेय, शाखा प्रबंधक नारायणसिंह चौहान, फील्ड प्रभारी राजेश राठौर, भाजपा नेता कल्याण डामोर, ओम शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने बताया किसानों को सबसे ज्यादा फायदा भाजपा सरकार दे रही है। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने 13 करोड़ से अधिक का कर्जा माफ किया था। कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्राप्त होता था और आज किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश सरकार 135 कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित कर रही है। विधायक शांतिलाल बिलवाल ने भी संबोधित किया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक परिसर में मुआवजा लेने लिए बड़ी संख्या में कृषक पहुंचे जिन्हें प्रभारी मंत्री, सीसीबी अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष ने मुआवजा राशि का वितरण किया।

खबरें और भी हैं...