पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा नगर मंडल ने 1.40 लाख की निधि एकत्रित की

भाजपा नगर मंडल ने 1.40 लाख की निधि एकत्रित की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा समर्पण दिवस के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में भाजपा नगर मंडल ने गुरुवार रात निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विधायक शांतिलाल बिलवाल ने पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने समर्पण निधि का महत्व बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने 18 फरवरी को सीहोर चलने का आह्वान सभी कार्यकर्ताओं से किया। भावसार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया जिले को प्रांतीय स्तर से 7 लाख की समर्पण निधि का लक्ष्य मिला था किंतु हमने लक्ष्य से अधिक करीब सवा आठ लाख रुपए एक ही दिन में एकत्रित कर उक्त रकम समर्पण निधि प्रभारी को प्रांतीय कार्यालय भजने को सौंप दी है। नगर मंडल अध्यक्ष बबलु समलेचा ने बताया नगर मंडल द्वारा 1 लाख 40 हजार की राशि एकत्रित की गई है।

इस अवसर पर नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, अजजा मोर्चे के प्रदेश महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, पूर्व नगरमंडलाध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, मंडल महामंत्री कीर्ति भावसार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में सभी ने लांस नायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि भी दी।

झाबुआ. समर्पण नििध एकत्रित करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...