केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिले सांसद भूरिया
इंदौर-दाहोद परियोजना के काम में तेजी लाएं
झाबुआ| सांसद कांतिलाल भूरिया ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर उन्हें 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। खास तौर से उन्होंने इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का काम जल्द पूरा करने और पिथमपुर में टनल निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत किए जाने की मांग रखी। वहीं छोटा उदयपुर-धार रेल परियोजना व रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन योजना के कार्य की प्रगति, रतलाम में क्यू टै्रक का निर्माण, इंदौर-दिल्ली के मध्य दुरंतो चलाने, रतलाम अजमेर ट्रेन के फेरे बढ़ाने और वलसाड़-हरिद्वार एक्सप्रेस के मेघनगर में स्टॉपेज की मांग भी रखी। भूरिया ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 को ठीक करने, सिंहस्थ के मद्देनजर नागदा जंक्शन पर विभिन्न निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने की मांग भी रखी।