पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्रीधारी को ही विक्रय का नवीन लाइसेंस देने का विरोध, दुकानें बंद

डिग्रीधारी को ही विक्रय का नवीन लाइसेंस देने का विरोध, दुकानें बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला : व्यापारियों ने नई नीति का विरोध कर तहसीलदार को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उर्वरक व कीटनाशक विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन एवं वितरण का नवीन लाइसेंस केवल कृषि स्नातक या विज्ञान के चुनिंदा विषयों पर स्नातक को ही देने के आदेश को लेकर बुधवार को खाद-बीज विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया। मामले में कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। खाद-बीज विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र मोदी व सचिव छगनलाल प्रजापत ने बताया नए आदेश अमल में लाने से वर्षों पुराने व अनुभवी व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। यह उनके प्रतिष्ठानों को बंद करने का सीधा-साधा फरमान है। कृषि आदान व्यापारियों के इस संशोधन से 90 प्रतिशत प्रतिष्ठान बंद हो जाएंगे। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक नियम में संशोधन वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

राणापुर : तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

राणापुर| बीज, कीटनाशक व उर्वरक एसोसिएशन ने मंगलवार को भारत शासन द्वारा खाद एवं कीटनाशक अधिनियम में किए गए संशोधन के विरोध में अपनी दुकानें बंद रखी। एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जागेटिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसीलदार बीएस तमखनिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुकेश नागोरी ने ज्ञापन का वाचन किया। इस अवसर पर संदेश सेठिया, अजित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, पलक अग्रवाल, अमित, सुमित, विशाल राठौड़ आदि उपस्थित थे।

पेटलावद.प्रतिष्ठान बंद कर विक्रेताओं ने रैली निकाली।

झाबुआ. खाद-बीज व दवाई विक्रेता संघ ने नियमों में संशोधन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

खबरें और भी हैं...