पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब तक नहीं मिली कूप निर्माण की राशि

अब तक नहीं मिली कूप निर्माण की राशि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विहिप की नारी शक्ति मंच की जिलाध्यक्ष रमीला निनामा ने एसपी के नाम आवेदन देकर झाबुआ कोतवाली पर बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखने की शिकायत की।

जेमा पति राजेश निवासी पिपलिया (मेघनगर) ने पति की मृत्यु के बाद राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ दिलवाने के लिए आवेदन दिया।

थावरीबाई पति हीरका, गंगली बाई पिता मांगु, कवरीबाई पति गंगाराम हतुड़ीबाई पति रामला निवासी ग्राम रलियामन विकासखंड पेटलावद ने इंदिरा आवास स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया।

जामसिंह पिता नाना निवासी बगई छोटी तहसील राणापुर ने भूमि सर्वे नं. 296 रकबा 0.33 पर काबिज भूमि की भू-अधिकार पुस्तिका प्रदान करने के लिए आवेदन दिया।

बापू हीरजी निवासी विवेकानंद कॉलोनी झाबुआ ने 15 वर्षों से काबिज भूमि पर मकान/झोपड़े का पट्टा दिलवाने की मांग गी।

रमेश पिता पन्ना निवासी सेमलिया तहसील पेटलावद ने तालाब में डूब में गई भूमि का मुआवजा दिलवाने के लिए आवेदन दिया।

नाजू पति हुमा निवासी धामंदा तहसील झाबुआ ने खरीफ फसल नष्ट हो जाने पर मुआवजा दिलवाने की मांग की।

बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत दृष्टि बाधित छात्र राकेश पिता मानिया निवासी मुंडत (रामा) ने लेपटॉप दिलवाने एवं इंदिरा आवास के लिए आवेदन दिया।

जनसुनवाई में समस्या का निराकरण करते प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी ।

यह भी आए आवेदन
खबरें और भी हैं...