भाजपा नगर मंडल 11 को मनाएगा समर्पण दिवस
झाबुआ| भाजपा नगर मंडल की पहली बैठक पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष बबलू सकलेचा की अध्यक्षता में हुई। नगर मंडल आगामी 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाएगा। आजीवन सहयोग निधि एवं समर्पण निधि के नगर मंडल प्रभारी ओपी राय ने बताया हमें एक दिन में एक लाख 40 हजार के वित्तीय लक्ष्य को पूरा करना है। समर्पण निधि एकत्रीकरण के लिए नगर को तीन सेक्टर में विभाजित कर 3-3 वार्डों के लिए एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई। बैठक में महामंत्री कीर्तिश भावसार विशेष रूप से मौजूद थे।