दुकानें बंद रख सराफा व्यापारियों ने आजाद चौक पर दिया धरना
दो लाख से अधिक की खरीदी पर पेन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध
भास्कर संवाददाता| झाबुआ
दो लाख या उससे अधिक की खरीदी पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के आदेश के विरोध में सराफा एसोसिएशन झाबुआ और सोना चांदी व्यवसायी संघ के सदस्यों ने धरना दिया। सभी व्यापारियों ने दिनभर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भी विरोध जताया। सुबह 11 बजे सभी व्यापारी आजाद चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। शाम तक उन्होंने सांकेतिक धरना दिया। इस अवसर पर सराफा एसोसिएशन के संरक्षक पुष्कारण सोनी, अध्यक्ष महेश शाह, सचिव ओमप्रकाश सोनी, निखिल भंडारी, गोपी जैन, राजीव मेहता, योगेश पोरवाल, नितिन धमान्नी, विनोद सोनी, मुकेश सोनी बैठे थे।
पेटलावद|अखिल भारतीय सराफा संगठन, प्रदेश संगठन तथा जिला संगठन के आह्वान पर नगर की सभी सराफा दुकानें बंद रही। संगठन के अध्यक्ष पारसमल कोटड़िया, सचिव डॉ. अशोक वर्मा ने बताया तहसील के सभी सराफा व्यापारी व स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी।
और इधर, खाद-बीज विक्रेताओं ने भी ज्ञापन सौंपा
झाबुआ. आजाद चौक पर सभी व्यापारियों ने सुबह 11 से शाम तक सांकेतिक धरना दिया।