शक्तिपीठ पर नौ कुंडीय यज्ञ व यज्ञोपवीत संस्कार हुए
कॉलेज रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर वसंत पंचमी व पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मोत्सव मनाया गया। यहां चार दिनों से विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे थे।
शुक्रवार सुबह 6 से 8 बजे तक स्फटिक महाकाल का अभिषेक किया गया। प्रात: 9 से 1 बजे तक नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार हुआ। इस दौरान यज्ञोपवीत, दीक्षा और विद्यारंभ संस्कार हुआ। यहां आदिवासी युवकों को यज्ञोपवीत व दीक्षा संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में श्रीराम शर्मा आचार्य के कार्यों व उनके जीवन के बारे में भी बताया गया। दोपहर 2 बजे भंडारा हुआ।
कॉलेज रोड स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में भजन की प्रस्तुति देते कलाकार।
वसंत पंचमी
यज्ञ करते गायत्री परिवार के सदस्य ।