आशा व सहयोगिनी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़
मप्र आशा, ऊषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन के बैनर तले जिले की आशा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को निजी गार्डन में रखी गई। इस दौरान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव भी पहुंची और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
श्रीवास्तव ने कहा आशा व सहयोगी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ के रूप में कार्य कर रही हैं। सरकार इनके हक की प्रेरक राशि नहीं डाल रही है और एएनएम द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। श्रीवास्तव ने डॉ. चोयल पर आशा कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया पिछले माह 26 जनवरी को आशा कार्यकर्ता डिलेवरी पाइंट पर हितग्राही का सहयोग कर रही थी। इस पर डॉक्टर ने उस पर नाराजगी जाहिर की। आशा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा यदि आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सभी मिलकर आंदोलन करेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ता।
आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करती अतिथि।
संगठन की बैठक