पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीणों को दी गैस पाइप लाइन की जानकारी

ग्रामीणों को दी गैस पाइप लाइन की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेल इंडिया लिमिटेड ने कल्याणपुरा में पाइप लाइन संरक्षा समिति की बैठक आयोजित की। इसमें गेल डीजीएम असीम प्रसाद और एसपी संजय तिवारी ने ग्रामीणों व स्टेक होल्डर्स को पाइप लाइन की सुरक्षा के बारे में बताया।

ग्रामीणों को प्राकृतिक गैस के गुण, पी एंड एमपी एक्ट के अनुरूप आरओयू में क्या करें तथा क्या नहीं करे, आरओयू में अतिक्रमण से होने वाले खतरे व आपातकालीन टेलीफोन नंबर गेल की जानकारी दी गई। साथ ही पाइप लाइन के अनुरक्षण और माॅनिटरिंग के बारे में भी अवगत कराया गया। गेल प्रबंधक राजिंदर सिंह ग्रामीणों को गैस पाइप लाइन के बारे में विस्तार से बताया।

एसपी तिवारी ने कहा पी एंड एमपी अधिनियम के प्रावधानों तथा दंड और सजा के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए। किसी भी हालत में पाइप लाइन आरओयू में अतिक्रमण नहीं होना चाहिए तथा मार्कर भी नहीं हटाए जाएं। वे आम जनता की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। अंत में आभार उप महाप्रबंधक प्रभारी अधिकारी एसपी रेड्डी ने माना।

ग्रामीणों को संबोधित करते गेल के अधिकारी।

खबरें और भी हैं...