पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकलांग पुनर्वास केंद्र में मनाई वसंत पंचमी

विकलांग पुनर्वास केंद्र में मनाई वसंत पंचमी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां सरस्वती का अष्टप्रकारी पूजन किया

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

जिला विकलांग व पुनर्वास केंद्र रंगपुरा में वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। नि:शक्त बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा की। पेरेंट्स डिसएबिलिटिज सोसायटी के अध्यक्ष व प्रबंध समिति के सदस्य यशवंत भंडारी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। पश्चात प्रसादी का भोग लगाया। मां सरस्वती का आह्वान करते हुए मंत्रोच्चारण किया। जल, चंदन, पुष्प, धूप, दीप, अक्षत, नैवेद्य व फल आदि से माताजी की अष्टप्रकारी पूजा की गई। इसके बाद नि:शक्त बच्चों ने मां की स्तुति की। आरती भंडारी ने की। इस अवसर पर राजेश नागर, अजय रामावत, जयेंद्र बैरागी, राधेश्याम पटेल, मनोज जैन, रविराजसिंह राठौर मौजूद थे। अंत में बच्चों को मिठाई वितरित की गई। आभार ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प के परामर्शदाता अजय रामावत ने माना।

कॉलेज में मां सरस्वती की पूजा

झाबुआ |
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने वसंत पंचमी पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापिता मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मां सरस्वती की प्रार्थना की गई। एनएसयूआई पदाधिकारी सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

वसंत पंचमी पर हुए आयोजन में मौजूद नि:शक्त बच्चे।

खबरें और भी हैं...