पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें|
खंडवा। नगरनिगम आयुक्त किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाने का प्रस्ताव सोमवार को कलेक्टर को सौंपेंगे। निगम आयुक्त ने प्रस्ताव में किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने की अनुशंसा संस्कृति विभाग से की है। कलेक्टर के निर्देश पर निगम आयुक्त एसआर सोलंकी ने किशोर कुमार के घर का मूल्यांकन किया। घर के पुराने निर्माण और दुकानों का व्यवसायिक दर से आकलन हुअा।
इसके तहत घर की कीमत 14 से 15 करोड़ रुपए आंकी है। निगम आयुक्त श्री सोलंकी ने बताया किशोर कुमार के घर को संरक्षित कर स्मारक बनाने का काम संस्कृति विभाग करेगा। निगम की ओर से घर को स्मारक बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर संस्कृति विभाग को कलेक्टर के माध्यम से भेजेंगे। सोमवार को कलेक्टर को किशोर कुमार के घर को स्मारक बनाए जाने का प्रस्ताव सौंपेंगे। |
|||||
|
सीएम साहब बचा लो किशोर दा का आशियाना
किशोरदा के घर को स्मारक बनाने को लेकर जनमंच ने रविवार को पोस्टकार्ड अभियान चलाया। आदर्श कॉलोनी आनंद नगर की महिलाओं ने कहा संगीत की दुनिया में खंडवा का नाम किशोर दा ने सबकी जुबान पर चढ़ाया। प्रिया जैन, रीना खनूजा, रश्मि हिंगवे, कनक भारद्वाज, जसमीत छाबड़ा, पूजा जराल, कनिया हिंगवे, अंतरा हिंगवे ने कहा किशोर दा की यादें स्थायी करनी होगी। उनका घर बचाने के लिए प्रशासन को पहल करना चाहिए। अभियान में जनमंच के चंद्रकुमार सांड, गणेश कानडे, मनीष मोहे एवं नारायण फरकले सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। खंडवा किशोर कुमार की नगरी है,उनका घर नीलाम हुआ मानो खंडवा नीलाम हुआ। - अरविंद सूरज, किशोर नगर खंडवा मेरासुझाव है कि किशोर दा का स्मारक बनाने हेतु खंडवा जिले के और आसपास के छोटे-बड़े शहरों से राशि एकत्रित कर सहयोग दे सकते हैं। -शुभम भदौरिया, खालवा खंडवाकी जनता करेे सरकार से यही गुहार, किशोर दा के घर को बनाओ स्मारक अब की बार। -विशाल महोबिया, रामगंज खंडवा खंडवाकी शान किशोर दा के घर को स्मारक बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होना चाहिए। - सचिन जाधव, बुरहानपुर किशोरदा के निवास गांगुली हाउस को स्मारक बनना चाहिए। -एके बैनर्जी, खंडवा किशोरकुमार के घर को स्मारक बनाएं और खंडवा का नाम इतिहास में दर्ज करवाएं। -शुभम शाह, माताचौक खंडवाकी आन-बान और शान थे किशोर दा। उसी तरह उनके घर को स्मारक बनाकर खंडवा की आन-बान और शान बरकरार रखना चाहिए। - समर्थ प्रमोद यादव, मालीकुआं, खंडवा किशोरकी आवाज में उनके खंडवा में बिताएं हर पल को दुनिया ने महसूस किया। अब हमें उनके घर को स्मारक बनाकर स्वरांजलि देना है। जरूरत है एकजुट होने की। - खुशीउदय खोट किशोरस्मारक खंडवा में ही बने क्योंकि किशोर दा खंडवा की शान है। किशोर दा ने खंडवा का नाम रोशन किया है। - सादिक खान, सिंगोट
किशोर दा की यादें स्थायी बनाना होगी : किशोर कुमार के घर को स्मारक घोषित कराने के भास्कर के अभियान में आप भी साथ दें। किशोर दा से जुड़ी खंडवा की यादें। उनके पैतृक घर को बचाने के सुझाव हमें भेंजे। आप अपने सुझाव, विचार, संस्मरण आदि हमें पत्र, ई-मेल, एसएमएस या वाट्सएप के माध्यम से भेज दें।
आप भी जुड़ें घर को स्मारक बनाने के अभियान से
दैनिक भास्कर, पड़ावा,इंदौर रोड, खंडवा भास्कर अभियान सुरीली यादों काे है बचाना
नोट : नाम और पता जरूर दें
मुख्यमंत्री और संस्कृित मंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखती आदर्श नगर की महिलाए एवं युवतियां।
|
|||||
|
|
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.