पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लव जिहाद की आशंका में युवक की पिटाई: नाम बदलकर दोस्ती, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

लव-जिहाद की आशंका में युवक की पिटाई: नाम बदलकर दोस्ती, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(मीडिया से मुखातिब किशोरी।)
खरगोन। खरगोन में भी बुधवार को लव जिहाद जैसा मामला सामने आया। युवक ने नाम बदलकर किशोरी से दोस्ती की। जब उसे युवक का असली नाम पता चला तो वह जान से मारने की धमकी देकर ज्यादती करता रहा। यह सिलसिला लंबे समय तक चला। बुधवार दोपहर 12.30 बजे खरगोन के मांगरुल रोड से बैंक कॉलोनी वाले रास्ते पर आसपास के लोगों ने युवक-युवती को एक साथ पकड़ा। लव जिहाद की आशंका में माहौल गर्मा गया। लोगों ने युवक की पिटाई कर दी और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। रात 9 बजे किशोरी ने मीडिया के सामने आकर युवक की करतूत उजागर की। देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। 11वीं में पढ़ने वाली किशोरी ने मीडिया को बताया करीब एक साल पहले अकरम ने नाम बदल कर दोस्ती की। वह खुद का नाम आदी वर्मा बताता रहा। उसने कई बार ज्यादती भी की। एक माह पहले उसकी सच्चाई पता चली।
विरोधकरने पर अकरम मुझ पर दबाव बनाने लगा। किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। जान से माने की बात भी कही। बुधवार सुबह जब मैं परीक्षा देने निकली तो वह बाइक लेकर आया और अपने साथ जबरदस्ती ले जाने लगा। लोगाें ने हमें देख लिया। आशंका के चलते अकरम की पिटाई भी कर दी।

गुस्साए लोगों की थाने पर भीड़ लगी: युवक की पिटाई के बाद लोगों ने कोतवाली थाने पर सूचना दी। पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले गए। यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। कोतवाली थाने पर दोनों ओर से कई लोगों की भीड़ लग गई। हालत बिगड़ती देख डीआरपी लाइन का बल बुलाया गया। दोनों पक्षों के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।

कानून हाथ में लिया तो मैं उसे निपटा दूंगा : पुलिस अफसरों ने दोपहर बाद सद्भावना बैठक ली। एएसपी राजेश दंडोतिया ने कहा किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि कोई कानून तोड़ता है तो हम उसे निपटा देंगे। यदि संदिग्ध मामला है तो सूचना पुलिस को दे, कार्रवाई होगी। एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा- मानते हैं ऐसे मामलों में भावनाएं आहत होती हैं लेकिन आक्रोश में किसी की पिटाई कर देना यह सही नहीं है।
लव-जिहाद की आशंका दोपहर में लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई की।
रात 11 बजे पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
किशोरी ने मीडिया को बताई सच्चाई ।
दिन में युवक की पिटाई, किशोरी ने बताई सच्चाई ।