खंडवा। सड़क,नाली और पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने पर वत्सला विहार कॉलोनी के लोग नगर निगम और विधायक के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। लोगों ने निगम चुनाव के बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। चुनाव बहिष्कार की चेतावनी का फ्लैक्स कलेक्टोरेट के ठीक सामने बोर्ड पर लगाया। स्टेडियम की दीवार के पास कॉलोनी के लोगों द्वारा लगाए फ्लैक्स को शाम को ही आयुक्त एसआर सोलंकी ने उतरवा लिया। इससे लोगों में और अधिक आक्रोश पनप गया।
मनोज तंवर, नगेंद्र राठौर, रोहित राय, राकेश वर्मा सहित अन्य लोगों ने कहा विधायक देवेंद्र वर्मा ने वादा खिलाफी की। चुनाव से पहले उन्होंने सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। चुनाव के बाद वे पलटकर नहीं आए। नालियों में पानी की निकासी नहीं हो रही है। सीवर का पानी वापस घरों में रहा है। सड़क तो बची ही नहीं। घरों के सामने कीचड़ और पानी की डबरे भर गए हैं। कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड की है। वहां शिकायत करने पर अफसर कहते हैं हम कुछ नहीं कर सकते।
समस्या निराकरण करना है तो आप आंदोलन करें। वहीं नगर निगम के अफसर कॉलोनी हस्तांतरण नहीं होने की बात कहते हैं। समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान अन्य प्रदर्शन भी किए जाएंगे। रास्ता रोको आंदोलन भी जारी रहेगा। कॉलोनी में किसी भी बड़े वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
फैक्ट फाइल 150 मकानकॉलोनी में
500सेअधिक लोग है यहां निवासरत
15सालपहले हाउसिंग बोर्ड ने बनाई थी कॉलोनी
2सालसे कॉलोनी हस्तांतरण में उलझा है विकास
...और इधर सड़क-नाली नहीं बनने पर आक्रोश
निगम चुनाव के बहिष्कार का फ्लैक्स लगाया, आयुक्त ने उतरवाया
इसलिए अटका है कॉलोनियों का विकास
हाउसिंगबोर्ड की वत्सला विहार, दीनदयालपुरम और नागचून रोड कॉलोनी निगम को हस्तांतरण नहीं हो पाने के कारण विकास अटक गया है। 2 साल से इन कॉलोनियों के हस्तांतरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। निगम 4 करोड़ 57 लाख रुपए की मांग हाउसिंग बोर्ड से कर रहा है। मामला बोर्ड मुख्यालय भोपाल में अटक गया है।
यहांभी समस्याओं से जूझ रहे लोग|आनंद नगरक्षेत्र में पंडित दीनदयालपुरम। नागचून रोड पर हिंदू बाल सेवा सदन के पास बोर्ड की नागचून कॉलोनी।
पैसा मिलने पर कराएंगे विकास
''वत्सला विहार कॉलोनी का संधारण हाउसिंग बोर्ड कर रहा है। इसके साथ ही अन्य दो कॉलोनियां का निगम को हस्तांतरण होना है। 4 करोड़ 57 लाख रुपए बाेर्ड से लेना है। यह राशि मिलने के बाद निगम इन कॉलोनियों में विकास कराएगा। निगम के बोर्ड पर हमारे ही खिलाफ फ्लैक्स लगा हुआ था। इसलिए हमने उतवारा दिया। ठेकेदार को बोर्ड शर्तों पर दिया था। उसे भी नोटिस देंगे।''- एसआरसोलंकी, निगमआयुक्त
पूरा करेंगे वादा, बनवाएंगे सड़क
''हमने चुनाव में पूरे शहर में सड़कें बनाने की बात कही थी। वत्सला विहार में किया वादा पूरा करेंगे। बारिश के बाद सड़क बनवाएंगे।''-देवेंद्र वर्मा, विधायक
इतनी आय नहीं की कर सके विकास
''वत्सला विहार कॉलोनी 15 साल पहले बनी। यहां से 2 लाख रुपए की आय हर साल होती है। साल में 14 लाख रुपए खर्च हो जाते हैं। 60 हजार रुपए माह का तो बिजली बिल जाता है। बोर्ड को कॉलोनी हस्तांतरण के लिए प्रस्ताव भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलने पर कॉलोनी निगम को हस्तांतरित की जाएगी।'' -एनके वर्मा, कार्यपालनयंत्री, मप्र हाउसिंग बोर्ड
(वत्सला विहार कॉलोनी में धरने पर बैठे लोग।)