पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा उत्सव : कहीं सुर ताल की जुगलबंदी, कहीं तर्क वितर्क

युवा उत्सव : कहीं सुर-ताल की जुगलबंदी, कहीं तर्क-वितर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। शहर के पांचों कॉलेजों में युवा उत्सव की स्पर्धाएं शुरू हो गई हैं। इनमें तीन शासकीय और दो निजी कॉलेज हैं। मंगलवार को इन कॉलेजों में वाद-विवाद, परिचर्चा, रंगोली, एकल समूह गायन की स्पर्धा हुईं। इनमें कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। संगीत कॉलेज में युवा उत्सव सोमवार से ही शुरू हो गया था जबकि अन्य कॉलेजों में मंगलवार से युवा उत्सव शुरू हुआ।
संस्कृतिएवं जीवन थीम पर बनाई रंगोली - पूनमचंदगुप्ता कॉलेज में पहले दिन प्रश्नमंच और रंगोली स्पर्धा हुईं। इसमें संस्कृति एवं जीवन थीम पर विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई। निर्णय एमएलबी की प्राचार्य सुश्री शकुंतला नागोत्रा ने किया। प्रश्नमंच में 78 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
लोकगीतों ने दिलाई मिट्टी की याद : संगीत कॉलेज में एकल, समूह गायन के साथ कोलॉज, रंगोली की स्पर्धा हुई। इनमें शिवानी शुक्ला, केशव चतुर्वेदी, प्रणव अव्हाड़, यश पांडे, एकांशी चिरार, अंकिता पाठक, मानंसीका पाटिले, प्रारब्ध तिवारी अंकुर व्यास, पूजा मौर्य, रंगोली- आभा मौर्य, प्रतीक चौहान, शोभा खांडेल, आकांक्षा काकडे़ ने भाग लिया। यहां समूह गायन में विद्यार्थियों ने निमाड़ी लोकगीत सुनाकर मन मोह लिया। स्पर्धाओं के परिणाम 23 सितंबर को आएंगे।

विदेशी निवेश विकास के लिए आवश्यक विषय पर वाद विवाद हुआ
एसएनकॅालेज में वाद विवाद और परिचर्चा की प्रतिस्पर्धा हुईं। वाद विवाद में विदेशी निवेश विकास के लिए आवश्यक विषय के पक्ष में बोलते हुए मोहित कोचली ने प्रथम स्थान हासिल किया। विपक्ष में मोहम्मद अब्दुल ने बाजी मारी। परिचर्चा में भी अब्दुल प्रथम स्थान पर रहे। कॉलेज की प्रोफेसर आरती दुबे ने बताया 23 सितंबर को सांस्कृतिक स्पर्धा होंगी।

परिचर्चा और वाद विवाद प्रतिस्पर्धा हुई : गर्ल्स कॉलेज में वाद विवाद परिचर्चा की प्रतिस्पर्धा हुईं। इसमें वाद विवाद में छोटे राज्यों का गठन उत्तम प्रशासन के लिए जरूरी बताया। दोनों पक्षों ने अपने तर्क पूरी शिद्दत से रखे। विजेता रहे। छोटे राज्यों के पक्ष में बोलते हुए पूजा पटेल विपक्ष में तेजस्वी गंगराडे़ विजेता रहीं। परिचर्चा में भारत का विकास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से करना उचित होगा। इस विषय पर बोलते हुए तेजस्वी गंगराड़े ने पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज में लिखित प्रश्नमंच हुआ। इसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धाओं में 120 प्रतिभागी शामिल हुए।
- पांच कॉलेजों में हुई वाद-विवाद, परिचर्चा, रंगोली, एकल समूह गायन स्पर्धा, आज नृत्य अभिनय स्पर्धाएं हागी स्पर्धाएं।
रंगोली बनाकर विद्यार्थियों ने सजाया कॉलेज का आंगन: सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज में विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई। वाद-विवाद किया और परिचर्चा की। यहां नेहा ने सबसे अच्छी रंगोली बनाकर पहला स्थान हासिल किया। परिचर्चा में प्रज्ञा जैन ने पहला स्थान हासिल किया। वाद-विवाद में पक्ष में अभिव्यक्ति बछानिया और विपक्ष में खुशबू ने पहला स्थान हासिल किया।