खंडवा। इंदिरा सागर के 12 और ओंकारेश्वर बांध के 5 गेट खोले | बुधवार को इंदिरा सागर बांध की 8 टरबाइन चलाकर 1 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन किया। यहां 12 गेट खोले हैं। ओंकारेश्वर बांध के 5 गेट खोले हैं। यहां 8 टरबाइन चलाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
ओंकारेश्वर| नदी में बाढ़ आई है, कहीं पानी गिरा होगा... किसी कवि की यह पंक्तियां अब प्रासांगिक नहीं रही। नर्मदा पर बने बांधों के कारण असमय बाढ़ रही है। बुुधवार को ऐसी ही बाढ़ आई। नर्मदा में जलस्तर सामान्य से 10 फीट ऊपर रहा। (फोटो-अर्पण दुबे )