पेज एक का शेष☺
पर्यटकको मिलेगी शांति और सुकून : {वर्तमान में इंदौर आसपास के क्षेत्र के लोग शांति और सुकून की तलाश में ओंकारेश्वर समेत खंडवा वन क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। पर्यटन स्थल विकसित होने के बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक सकेंगे। {आंवलिया रेंज के बारह जोशी नाले-झिरपा तक पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहाडिय़ों के बीच संकरे रास्ते से 13 किमी तक पर्यटक चार पहिया वाहन से झरने के पास पहुंच सकेंगे। {वन क्षेत्र में ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, जंगल सफारी के लिए बेहतर भौगोलिक स्थिति है। { आंवलिया में ईको फ्रैंडली ट्री-हाउस नंबर-1 की स्थापना की जा रही है। { गौंड राजा के किले में तालाब तैयार हो गया है। यहां प्राचीन शिव मंदिर के सामने पेगोड़ा (छायादार बैठक व्यवस्था) की जा रही है। ऊंचाई से जंगल निहारने के लिए वॉच-टॉवर खड़े किए हैं। { आंवलिया कालीघोड़ी के प्रसिद्ध काली माता मंदिर में यात्रियों की बैठक व्यवस्था के लिए कुर्सियां लगाई जाएगी।