- Hindi News
- सिमी की बैठकों में आते थे पश्चिम यूपी के युवक
सिमी की बैठकों में आते थे पश्चिम यूपी के युवक
पश्चिमीउत्तरप्रदेश के बिजनौर में बम बनाते समय विस्फोट में घायल हुए सिमी आतंकियों का उत्तर प्रदेश से नाता नया नहीं है। श्यामली, मेरठ और बिजनौर के युवकों का सिमी की बैठकों में खंडवा, उज्जैन आना-जाना पिछले आठ-दस साल से चला रहा है। खंडवा जेल से फरार हुए सिमी आतंकियों का बिजनौर, मेरठ, श्यामली और मप्र के सीधी, सिंगरौली जबलपुर में अच्छा नेटवर्क था। बिजनौर में हुए विस्फोट के बाद मिले सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल के आधार पर आतंकियों की मददगारों से हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। आतंकी अपनी तैयारी को फुलप्रूफ अंजाम देने में लगे थे। एटीएस के अनुसार आतंकियों में सबसे खूंखार एजाजुद्दीन है और वह 23 अगस्त को लैपटॉप खरीदने मेरठ आया था। एजाज और एक साथी के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं।
हम यहीं पर है, 24 घंटे में छोड़ देंगे बिजनौर
जांचएजेंसी को मोबाइल नंबर सर्विलांस के दौरान हुई बातचीत में आतंकी की वाइस रिकार्ड हुई है जिसमें वे कह रहे हैं कि हम लोग बिजनौर में ही है और 24 घंटे में बिजनौर सिटी छोड़ देंगे।
आतंकियोंकी बाइक जब्त
विस्फोटमें घायल आतंकी मेहबूब को अस्पताल ले जाने में इस्तेमाल की बाइक मुरादाबाद से 24 जून को चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। मुरादाबाद में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। बिजनौर एसपी सत्येंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
एजाजके साथ दिखाई दिया बिजनौर का युवक
बिजनौरमें 15 सितंबर को बैंक के बाहर से चोरी हुई बाइक भी सिमी आतंकियों ने चुराई थी। सीसीटीवी फुटेज में आतंकी एजाज के साथ बाइक पर घूम रहे बिजनौर के एक युवक को भी सिटी पुलिस ने पहचान लिया है। युवक की तलाश की जा रही है।
बिजनौर ब्लास्ट मामला