पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रापर्टी विवाद और चरित्र शंका में की थी किसान की हत्या

प्रापर्टी विवाद और चरित्र शंका में की थी किसान की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रापर्टी विवाद और चरित्र शंका में की थी किसान की हत्या

सनावद |खंगवाड़ा रोडपर जूनापानी बेड़ी के पास 9 सितंबर को संदेहास्पद परिस्थिति में मिली सिर कुचली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पेशे से किसान धनगांव जिला खंडवा निवासी मुन्नालाल पिता रुगीया की हत्या चरित्र शंका और प्रापर्टी विवाद के चलते की गई थी। साक्ष्य छिपाने की दृष्टि से शव का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। हत्या मुख्य आरोपी बबलू उर्फ संतोष पिता बालकसिंह बंजारा निवासी रोशनपुरा थाना धनगांव जिला खंडवा ने सनावद के सावन पिता कमल शिंदे और अंकित पिता राधेश्याम के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दो आरोपी फरार हैं। मुख्य आरोपी को बुधवार दोपहर न्यायाधीश हिमांशु शर्मा के न्यायालय में पेश कर 19 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है।

विचाराधीनमहिला कैदी ने जिला अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

खरगोन |जिला अस्पतालके मेटरनिटी वार्ड में चार दिन से भर्ती महिला कैदी ने बुधवार को लड़के को जन्म दिया। महिला बच्चा दोनों स्वस्थ है। उसकी सुरक्षा के लिए महिला आरक्षकों को तैनात किया गया। भाई मंडलेश्वर और मां साथ में जेल में होने से दो अन्य महिला कैदियों ने उसे रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला भाई द्वारा लड़की भगाने में सहयोग के लिए सात माह से खरगोन उपजेल में बंदी है। मंगलवार शाम 6.21 बजे 27 वर्षीय इंदौर निवासी महिला ने नार्मल डिलेवरी से बच्चे को जन्म दिया। जेलर अतुल सिन्हा ने बताया सात माह से विचाराधीन इंदौर निवासी महिला उसकी मां जेल में बंद है। महिला का भाई आठ माह पहले एक लड़की भगाकर ले गया था। महिला उसकी मां ने सहयोग किया था। इसके चलते तीनों को जेल हुई थी। चार दिन पहले महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने बुधवार शाम को तीन किग्रा के बच्चे को जन्म दिया।

गरबापंडालों में गैर सनातनी के प्रवेश पर रोक

खरगोन | हिंदूवादीसंगठनों ने आगामी नवदुर्गा उत्सव के दौरान गरबा पंडालों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने का निर्णय लिया। इसके लिए मंगलवार रात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने रामकृष्ण कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक रखी। इस दौरान विहिप-बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक दीपक कानूनगो, जिला संयोजक मनोज वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम