पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंधाना। नगरमें स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में स्टाफ

पंधाना। नगरमें स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में स्टाफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंधाना। नगरमें स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में स्टाफ की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों से शासकीय योजनाओं के तहत किए जाने वाले लेनदेन में खासा समय लग रहा है। हाल ही में शुरू हुई प्रधानमंत्री जन-धन योजना का काम भी पिछड़ रहा है। बैंक में इस योजना के करीब डेढ़ हजार फार्म का ढेर लगा है। जरूरी जानकारी ऑनलाइन फीड होने के बाद ही संबंधित हितग्राहियों को इसका लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र की सबसे पुरानी बैंक में स्टाफ की कमी से काम प्रभावित होने को लेकर ग्राहक असंतुष्ट रहते हैं। बैंक प्रबंधक राजकिशोर शर्मा ने बताया उप महाप्रबंधक अखिलेश शर्मा को खंडवा शाखा बुला लिया गया है। काम प्रभावित होने का यह भी एक कारण है। शाखा में 8 कर्मचारियों की आवश्यकता है। वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। भाजपा महामंत्री वीरेंद्र चौरे ने मांग की है कि स्टाफ की कमी जल्द दूर होना चाहिए। अन्यथा बैंक का व्यवसाय कमजोर पड़ेगा। क्षेत्रीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देंगे तो प्रधान कार्यालय को इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।

बैंक में स्टाफ की कमी से लगा फार्म का ढेर, काम प्रभािवत