पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्यों बनेंगे इंजीनियर..विषय पर बच्चों ने दिए तर्क

क्यों बनेंगे इंजीनियर..विषय पर बच्चों ने दिए तर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्यों बनेंगे इंजीनियर..विषय पर बच्चों ने दिए तर्क

भास्कर संवाददाता| खंडवा

श्रीदादाजी इंजीनियरिंग काॅलेज में सोमवार को इंजीनियर्स-डे मनाया गया। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था क्यों बनेंगे इंजीनियर। स्पर्धा में कालेज के लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। स्पर्धा में छात्रा शिवली देशमुख प्रथम,आयुष केल्दे द्वितीय प्रसन्न जोशी एवं गोकुल विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्युत मंडल के कार्यपालन यंत्री तरूण उपाध्याय थे। उन्होनें विद्यार्थियों को एक अच्छा इंजीनियर बनने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। भाषण स्पर्धा के निर्णायक गर्ल्स काॅलेज के प्रोफेसर प्रतापराव कदम एवं मनु श्राफ थे। संस्था प्राचार्य डा. श्रीकांत तारे ने सभी विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन आरती शर्मा ने किया एवं आभार श्री राजेन्द्र पांडे ने माना।