- Hindi News
- किसान रकबा बढ़ाएं, पानी की जिम्मेदारी हमारी गुप्ता
किसान रकबा बढ़ाएं, पानी की जिम्मेदारी हमारी-गुप्ता
किसान रकबा बढ़ाएं, पानी की जिम्मेदारी हमारी-गुप्ता
भास्कर संवाददाता| खंडवा
किसानरकबा बढ़ाएं, सिचाई के लिए पानी देने की जिम्मेदारी हमारी। रकबा बढ़ता है तो किसानों के साथ ही प्रदेश का भला होगा। यह भरोसा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री पीके गुप्ता ने जल उपयोगिता समिति की बैठक में दिया। कलेक्टर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में जल उपभोक्ता संस्थाओं के अध्यक्ष जल संसाधन विभाग के अफसर मौजूद रहे। कलेक्टर ने नहरों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही जल उपभोक्ता संस्थाओं से कहा कि वे वसूली कराने में सहयोग करें। कलेक्टर ने निगम से 2014-15 के लिए जरूरी पानी की मात्रा तय कर बताने को कहा। बैठक में जलकर वसूली पर भी चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि नगर निगम ने भगवंत सागर से पानी लेने के 1 करोड़ 20 लाख रुपए नहीं चुकाए हैं। निगम खंडवा शहर में पीने का पानी देने के लिए सुक्ता से पानी लेता है। इसके अलावा लगभग 1 करोड़ की वसूली किसानों पर भी बकाया है।