पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती महोत्सव कल

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव कल

खंडवा| विश्वकर्मापांचाल समाज समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव बुधवार को गुजराती धर्मशाला में मनाया जाएगा। समिति अध्यक्ष महेश पांचाल, सचिव सुरेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष हरेराम विश्वकर्मा ने बताया बुधवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कथा, पूजन एवं हवन होगा। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक प्रसाद वितरण एवं भंडारा होगा। उन्होंने बताया सामाजिक छात्र-छात्राएं जो वर्ष-2014 में 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें विश्वकर्मा जागृति मिशन समिति इंदौर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

आरतीभंडारे का आयोजन: श्रीगौड़मालवीय ब्राह्मण समाज द्वारा बुधवार को विश्वकर्मा जयंती उल्लास पूर्वक मनाई जाएगी। इस दौरान विश्वकर्मा जी का पूजन विशेष आरती कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम लालचौकी स्थित समाज की धर्मशाला में अायोजित होगा। समाज के मुख्य ट्रस्टी कंछेदीलाल मालवीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

स्पार्कप्रभाग कार्यक्रम आयोजित

खंडवा| अध्यात्मसे परमाणु ऊर्जा का उपयोग शांति के कार्यों में किया जा सकता है। अध्यात्म से बेहतर समाज की कल्पना की जा सकती है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने मांउट आबू में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित स्पार्क प्रभाग कार्यक्रम में कही। गत दिवस हुए कार्यक्रम का यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उद्योग, राजनीति, फिल्म, चिकित्सा जगत के लोगों के साथ ही खंडवा से सुरेखा दीदी, श्यामा दीदी, पंधाना से धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, बसंत गंगराड़े, संजय पाटीदार, हर्षल राठौर, पुष्पेन्द्र सिंह आिद शामिल हुए

पंचायतसचिवों का प्रशिक्षण सम्पन्न

खण्डवा| समग्रसामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत नवीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत यूनीकोड लिपि समग्र पोर्टल का प्रशिक्षण दिया। साेमवार को दिए प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षक सुधीर हरदेनिया, निरपाल सिंह पंवार, लोकेश शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा वेरीफिकेशन, चाईल्ड आईडी, खाद्य सुरक्षा अंतर्गत पात्रता पर्ची निकालना, बीपीएल, अन्त्योदय सहित ऑनलाईन वेरीफिकेशन कार्य की जानकारी दी।