25 से नवरात्र; गरबों की प्रैक्टिस शुरू
25 से नवरात्र; गरबों की प्रैक्टिस शुरू
खंडवा| नवरात्रिपर्व की शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। 25 सितंबर से शुरू होने वाले इस पर्व को लेकर दर्जनभर स्थानों पर गरबा रिहर्सल की जा रही है। सराफा में सोमवार दोपहर सोनम जैन के साथ युवक-युवतियों ने गरबा अभ्यास किया। प्रशिक्षक सोनम ने बताया पर्व के समय बेहतर ढंग से गरबा की प्रस्तुति दे सकें। इसीलिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।