पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक के गले पर चाकू मारा, हत्या की कोशिश

युवक के गले पर चाकू मारा, हत्या की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| पिपलोदथाना क्षेत्र के ग्राम खिड़गांव में रविवार रात खेत पर काम कर रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने गर्दन पर चाकू मारकर कुएं में फेंकने का प्रयास किया। करीब दस मिनट तक युवक और आरोपी के बीच संघर्ष हुआ इस दौरान आरोपी भाग गया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक रवि पिता रामचरण पटेल 21 निवासी ग्राम खिड़गांव ने बताया कि उसके ही गांव का युवक नानू पिता इट्ठल पटेल रविवार को मेरे खेत पर आया। उसने मारपीट की और गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। चाकू का वार गर्दन पर लगने से युवक लहूलुहान हो गया। गर्दन पर छह टांके लगे है। विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है।