पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा| मुख्यमंत्रीके प्रस्तावित दौरे के दौरान अलग से शिकायत काउंटर

खंडवा| मुख्यमंत्रीके प्रस्तावित दौरे के दौरान अलग से शिकायत काउंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| मुख्यमंत्रीके प्रस्तावित दौरे के दौरान अलग से शिकायत काउंटर बनाया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें नगर निगम, बिजली विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की आती हैं। इनके लिए एक शिकायत संग्रहण केंद्र बनाया जाए। काउंटर की जिम्मेदारी सीईओ जनपद की रहेगी। फिलहाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का खंडवा दौरा स्थगित है पर तैयारियों में कोई कमी नहीं आई है। पुलिस परेड ग्राउंड पर डोम लगा हुआ है। कलेक्टर भी तैयारियों की समीक्षा करते रहते हैं। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री चौहान एक दिन के शार्ट नोटिस पर भी खंडवा सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सीएम का आना तय माना जा रहा है।

सीएम के आने पर अलग से बनेगा शिकायत काउंटर