- Hindi News
- माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट ने जम्मू कश्मीर के लिए दी सहायता
माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट ने जम्मू-कश्मीर के लिए दी सहायता
माहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट ने जम्मू-कश्मीर के लिए दी सहायता
खंडवा. श्रीमाहेश्वरी पंचायत ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष के लिए सोमवार को सहायता राशि का चेक कलेक्टर को दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए ट्रस्ट की ओर से 1 लाख 1 हजार 1 सौ एक रुपए का चेक कलेक्टर एम के अग्रवाल को सौंपा गया। इस अवसर पर ट्रस्टी कृष्णकांत हेड़ा, सचिव मनीष भदादा, माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष विष्णु जेथलिया, मनीष काबरा, प्रकाश बाहेती, नरेंद्र चांडक, मुकेश झंवर, पंकज मूंदड़ा, नारायण लड्ढ़ा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।