संगोष्ठी से किसानों को जागरूक करेंगे
25सितंबर से शुरू होने वाला कृषि महोत्सव 26 दिन चलेगा। इसमें 493 गांवों में संगोष्ठियां करके खेती किसानी के प्रति जागरुक किया जाएगा।
कलेक्टर ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपसंचालक कृषि ओपी चौरे से गाइडलाइन बनाने को कहा। कलेक्टर एमके अग्रवाल ने कहा संगोष्ठी होने वाले गांव का होमवर्क किया जाए। उस क्षेत्र में होने वाली खेती के अनुरूप ही संगोष्ठी का विषय तय किया जाए। संगोष्ठी में वैज्ञानिकों के साथ ही उस क्षेत्र के ऐसे किसानों को बुलाया जाए तो उन्नत खेती कर रहे हैं। महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में किसानों को नि:शुल्क खसरा खतौनी दिए जाएंगे। सभी तहसीलों को नि:शुल्क खसरा खतौनी देने के लिए 1 लाख 32 हजार रुपए जारी किए हैं।
एसडीएमबनाएं कार्ययोजना
एसडीएमको अपने-अपने क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों के भीतर बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि विकासखंड स्तर की समिति और विभागों को महोत्सव में कुछ नया करने की पूरी स्वतंत्रता है। उन्होंने 26 सितम्बर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं की तैयारियों की समीक्षा भी की।
>कृषि क्रांति रथ गांवोंं में जाएगा। इसमें मिट्टी जांच के नमूने एकत्रित करने की व्यवस्था होगी। रथ प्रतिदिन तीन गांवों में जाएगा। रात में वहीं रुकेगा। इसमें सहायक संचालक, कृषि वैज्ञानिक, पशु चिकित्सक कृषि विभाग के अधिकारी रहेंगे। यह किसानों को जरूरी जानकारी देंगे।
> चयनित वन पट्टाधारियों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिया जाएगा।
> मंडी बोर्ड कृषि उद्यानिकी उत्पादों के वितरण पर कृषकों से संपर्क करेगा।
> उद्यानिकी विभाग पौधों एवं मिनीकिट का वितरण करेगा।
> दुग्ध उत्पादक समितियां गठित की जाएंगी।
> सहकारिता विभाग किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करेगा।
यह होगा महोत्सव में