पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकियों पर पांच लाख का इनाम, 3 अिभयुक्त गिरफ्तार

आतंकियों पर पांच लाख का इनाम, 3 अिभयुक्त गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा। उप्र के बिजनौर में बम विस्फोट में घायल होने के बाद फरार हुए आतंकियों पर वहां की पुलिस ने पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया। बिजनौर सहित यूपी के आसपास के शहरों में आतंकियों के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। वहीं फर्जी आईडी पर आतंकियों को मोबाइल सिम देने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस प्रकरण दर्ज किया। आतंकियों को डॉक्टर के क्लीनिक तक छोड़ने वाले रिक्शा चालक डॉक्टर को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
मामले में उनकी किसी प्रकार की भूमिका सामने नहीं आई। विस्फोट के बाद बिजनौर पुलिस के साथ यूपी मप्र की एटीएस टीम आतंकियों को तलाश कर रही है। विस्फोट में 70 फीसदी झुलसे मेहबूब उर्फ गुड्डू सहित चार आतंकियों के पकड़ाने की दिनभर चर्चा रही, लेकिन बिजनौर एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने इंकार किया।

जबलपुर से सिमी के एक गुर्गे को उठाया : सोमवार को मप्र एटीएस ने सिमी से जुड़े एक गुर्गे को उठाया। बिजनौर में मिली सिम और मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उसे उठाया है। बिजनौर पहुंची मप्र एटीएस को इसकी जानकारी मिली थी। इसके बाद कार्रवाई की।