पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा अटकी, सुक्ता बेदम शहर में जलसंकट की आहट

नर्मदा अटकी, सुक्ता बेदम शहर में जलसंकट की आहट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(तीन पुलिया में सुक्ता की मुख्य पाइप लाइन का सपोर्ट बह गया। निगम की लापरवाही से सड़ रही पाइप लाइन।)
खंडवा। शहर में जल वितरण व्यवस्था रामभरोसे चल रही है। नर्मदा का पानी मिल नहीं रहा है। योजना ही अटकी पड़ी है। 49 साल पुरानी सुक्ता की मुख्य पाइप लाइन बेदम हो गई है। फूटने के डर से पाइपलाइन से कम प्रेशर से धीरे-धीरे शहर में पानी लाया जा रहा है। इसके चलते इतवारा बाजार की टंकी ही नहीं भरा रही। शहर में 15 दिन से 10 से अधिक वार्डों में लोगों को कम प्रेशर से पानी मिल रहा है। इधर, हरसूद रोड पर मलगांव के पास नर्मदा के पाइप नाले की बाढ़ में बह गए। ऐसे में यदि सुक्ता की पाइप लाइन फूट गई तो शहर में जल संकट खड़ा हो जाएगा।
इससे निपटने के लिए निगम के पास कोई इंतजाम ही नहीं हैं।विश्वा नगर निगम शहर के लोगों को सुक्ता और भैरव तालाब के कुएं से मटमैला पानी बांट रहा है। 24 घंटे बाद इस पानी में कीटाणु पनपने लगते हैं। मटमैला और दूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को सुक्ता का पानी लोगों के घर में पीले रंग और काई जमा आया।
नागचून तालाब का पानी ही कुछ हद तक साफ रहा है लेकिन इनमें भी मटमैलापन की शिकायत रही हैं। निगम के जिम्मेदार अफसरों का फिल्टर पानी बांटने का दावा खोखला साबित हो रहा है। लोग घर में इस पानी को फिल्टर कर पीने योग्य बनाकर उपयोग कर रहे हैं। दूषित पानी पीने से लोग जिला अस्पताल में पीलिया, टाइफाइड, डायरिया जैसी कई बीमारी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
यहां लापरवाही बरत रहा नगर निगम
- सुक्ता की मुख्य पाइप लाइन में किसी तरह की समस्या होने पर इसे जोड़ने के लिए 21 इंची पाइप का स्टॉक 15 दिन बीतने के बावजूद नहीं किया जा सका।
- जिन स्थानों पर सुक्ता की पाइप लाइन खुली हुई है वहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए।
- तीन पुलिया में तो सुक्ता की मुख्य लाइन के दोनों ओर से सपोर्ट बाढ़ में बह गया। पाइप के ज्वाइंट से कांक्रीट भी टूट गया। लोग इसी पाइप से आवागमन कर रहे हैं।


यहां करें शिकायत
चंद्रशेखरमिश्रा, जल विभाग प्रभारी-94259-27797
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-181

भवन विभाग को बता दिया, पाइप का कर रहे इंतजाम
''तीन पुलिया में सुधार का काम भवन विभाग के माध्यम से होगा। इस विभाग को बता दिया है। सुक्ता की लाइन पर फिलहाल अधिक प्रेशर नहीं दिया जा रहा है। 21 इंची पाइप बुलवाने के लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द ही पाइप जाएंगे। इसके बाद व्यवस्थित रूप से सप्लाई होगी।''-चंद्रशेखर मिश्रा, जलविभाग प्रभारी
नलसे निकले पानी में आती है दुर्गंध : रामगंज वार्ड सराफा की प्रीति जैन ने बताया सोमवार को घर में जो पानी आया आप उसे फिल्टर करने के बाद भी नहीं पी सकते। पीले रंग के पानी में काई जमा थी। उसमें भी दुर्गंध आती है। सोमवार को सुक्ता से शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में पानी बांटा गया। बांबे बाजार, भगतसिंह चौक, बुधवारा, आनंदनगर, कल्लनगंज, कुंडलेश्वर वार्ड, गणेश तलाई समेत कई क्षेत्र से मटमैले और दूषित पानी की शिकायत आईं।

बगैर फिल्टर के नहीं पी सकते पानी: शहर के कई क्षेत्रों में लोग निगम के पानी को घर में ही फिल्टर करते हैं। पहले उस पानी को बड़े बर्तन में भरते हैं। इसमें फिटकरी, क्लीन वेट डाल कर 12 घंटे तक रखते है।

किया जाएगा कांक्रीटिंग
''नालाबहुत छोटा है लेकिन ज्यादा बारिश होने के कारण मिट्टी बहने से लाइन को नुकसान पहुंचा। अन्य नदी-नालों में कांक्रीटिंग किया है। मलगांव के पास उक्त नाले में कांक्रीटिंग कर पाइप लगाया जाएगा। फिलहाल सप्लाई बंद है। इसलिए सुधार अभी नहीं किया। 23 को निगम में मीटिंग में जल वितरण को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।'' -प्रवीण कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर।