हिन्दी पर निबंध लिखा, जीते पुरस्कार
हिन्दी पर निबंध लिखा, जीते पुरस्कार
खंडवा। लायनेसक्लब ने सूरजकुंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में हिन्दी दिवस मनाया। क्लब अध्यक्ष मधुबाला शेलार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। इसका हमें सम्मान करना चाहिए। प्राचार्य मीनाक्षी शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर निबंध स्पर्धा हुई। प्रथम स्थान 12वीं की निधि बंसल, द्वितीय रजनी धामने और तृतीय स्थान पर शक्ति धामने रहीं। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम रुचिका चोलकर, द्वितीय अश्विनी सावनेर, तृतीय स्वाति सेन रही। संचालन अर्चना तिवारी ने किया। आभार चंद्रकांति भोरगा ने माना।