पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिपं में काम कर रहे तिलहन संघ के 2 कर्मियों का डिमोशन

जिपं में काम कर रहे तिलहन संघ के 2 कर्मियों का डिमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिपं में काम कर रहे तिलहन संघ के 2 कर्मियों का डिमोशन

खंडवा| शासनने तिलहन संघ के कर्मचारियों का डिमोशन शुरू कर दिया है। जिला पंचायत में कार्य कर रहे दो कर्मचारियों का डिमोशन कर भी दिया है। तिलहन संघ के समाप्त होने पर कर्मचारियों को ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया था। जिला पंचायत में दो कर्मचारी पीओ पद पर हैं। इनमें से एक आर जोशी को रतलाम जिले की आलोट में एपीआे पद पर पदस्थ किया है। रिलीव नहीं होने कारण जिला पंचायत में काम कर रहे हैं। दूसरे पीके दशोरे ने समान पद पर पदस्थ किए जाने की मांग शासन से रखी है। शासन ने छोटे पद पर जाने या घर बैठने का विकल्प दिया है। उन्हें अक्टूबर तक का समय दिया गया है।