पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिला राइटर, दृष्टिहीन विद्यार्थी परीक्षा से वंचित

नहीं मिला राइटर, दृष्टिहीन विद्यार्थी परीक्षा से वंचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वीं में हिंदी का प्रश्नपत्र देने पहुंचे तीन नेत्रहीन विद्यार्थी, एक को नहीं मिला राइटर

भास्करसंवाददाता| खंडवा

नेहरूस्कूल में अध्ययनरत कक्षा 11वीं का छात्र राइटर (लेखक) नहीं मिलने की वजह से त्रैमासिक परीक्षा का पहला पेपर नहीं दे पाया। साथ पढ़ रहे अन्य दो छात्रों को तो लेखक मिल गए लेकिन वह व्यवस्था नहीं जुटा पाया और परीक्षा देने से वंचित रह गया। छात्र परीक्षा केंद्र में तीन घंटे तक प्रश्नपत्र हाथ में लिए बैठा रहा।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई। इसमें शिक्षा विभाग के स्कूलों के 39 हजार अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के स्कूलों के 2 हजार 639 विद्यार्थी शामिल हुए। सोमवार को कक्षा 9वीं 10वीं के विद्यार्थियों का विज्ञान 11वीं 12वीं के विद्यार्थियों का हिंदी का पेपर था।

दोविद्यार्थियों ने दी एक नहीं दे पाया परीक्षा: नेहरूस्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले दृष्टिहीन छात्र राजेश डोडे, रामसिंह बेटलेकर अमरसिंह कलम परीक्षा के निर्धारित समय पर स्कूल पहुंचे। राजेश रामसिंह तो अपने साथ कक्षा 9वीं के दो छात्रों को लिखने में मदद के लिए ले आए लेकिन अमरसिंह उसके परिजन कोई व्यवस्था नहीं कर सके। अमरसिंह परीक्षा खत्म होने तक हाथ में प्रश्नपत्र लेकर बैठा रहा।

^छात्रपेपर नहीं दे पाया तो कोई बात नहीं। परीक्षा खत्म होने के बाद अतिरिक्त समय देकर उससे हिंदी भाषा का पेपर हल करवाया जाएगा। संजीवमंडलोई, सहायकसंचालक शिक्षा