बिजनेस न्यूज
बिजनेस न्यूज
शर्मा ट्रैक्टर्स द्वारा न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर लांच
खंडवा| हरसूदमें 14 सितम्बर को शर्मा ट्रैक्टर्स खंडवा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में न्यू हॉलैंड 4710 ट्रैक्टर लांच किया। कार्यक्रम में पुराने ग्राहकों का सम्मान किया। वहीं नए ग्राहकों को न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स की आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा खंडवा में शर्मा ट्रैक्टर के अत्याधुनिक वर्कशॉप में दी जाने वाली सर्विस सुविधाओं से भी लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के विजेताओं को मानवेन्द्र शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन विजय नागर ने किया।