पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा| खंडवा.ढाई माह पहले सराफा की एक दुकान में सोने

खंडवा| खंडवा.ढाई माह पहले सराफा की एक दुकान में सोने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| खंडवा.ढाई माह पहले सराफा की एक दुकान में सोने का मंगलसूत्र, पैंडल चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन महिलाओं को रिमांड पर लिया था। तीन दिन का रिमांड सोमवार को खत्म हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने कहा हमने चोरी नहीं की आरोपी महिलाओं को रविवार को कोतवाली पुलिस के एसआई पीके सांवले आरोपी महिलाओं को लेकर उनके घर बड़ा पिपलिया गए लेकिन यहां भी कुछ हाथ नहीं लगा। ढाई माह पहले सराफा बाजार में प्रतीक जैन की दुकान में सोने का पैंडल, मंगलसूत्र चोरी करते हुए आरोपी महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गई थी। प्रतीक की शिकायत पर कोतवाली में आरोपी उषाबाई पति अंतरसिंह (50), गायत्री बाई पति छगन (30), राजूबाई उर्फ सुमन पति कालू (40) सभी निवासी बड़ा पिपलिया देवास के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। महिलाओं को सोमवार दोपहर सीजेएम धनराज दुबेला की कोर्ट में पेश किया यहां जेल भेज दिया।

सराफा चोरी मामले में महिलाओं ने कुछ नहीं कबूला