- Hindi News
- खंडवा| जिलेकी पांच जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का स्थानांतरण
खंडवा| जिलेकी पांच जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का स्थानांतरण
खंडवा| जिलेकी पांच जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इनमें से चार एसीईओ जिला पंचायत बनाए गए हैं। खंडवा जनपद के एसएल वर्मा शाजापुर, छैगांव माखन के दिनेश वर्मा रतलाम, पुनासा के केके खेड़े इंदौर एवं हरसूद के बृजेश पटेल देवास जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। बलडी़ सीईओ माया बारिया को उज्जैन जिला की तराना जनपद में सीईओ बनाया है। खंडवा में तीन अधिकारी पदस्थ किए हैं। इनमें से पुनासा जनपद में सीईओ रहे एआर कानूडे को जिला पंचायत में एसीईओ बनाया है। इनके कार्यकाल में पुनासा जनपद में मनरेगा में अनियमितता होने के आरोप लगे थे। इनके अलावा गंगेव जनपद से राजू मेढ़ा को छैगांव माखन एवं रवि मूवे को बल्देवगढ़ जनपद से हरसूद जनपद सीईआे बनाया गया है।
पांच जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गए, तीन आएंगे