पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या

छोटे भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटे भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या

खंडवा| रामेश्वररोड पर जवाहर गंज गली में रविवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मिले जिला पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश पिता फूलचंद यादव (65) की हत्या उसके छोटे भाई ने ही की थी। अारोपी ऑटो चालक गोपाल यादव ने बड़े भाई की हत्या करना कबूल कर लिया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को संदेह के आधार पर बैठा लिया था। लेकिन आरोपी ने हत्या करने से साफ इंकार कर दिया था। सोमवार को पीएम रिपोर्ट में रमेश यादव की मौत का कारण अधिक मारपीट और पसली टूटने से मौत होना बताया गया। पुलिस नेे आरोपी से सख्ती से पूछताछ की इस दौरान आरोपी ने कबूल किया की उसी ने अपने बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा है। आरोपी पर धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।



आरोपी को मंगलवार दोपहर काेतवाली पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।