- Hindi News
- खंडवा, इंदौर, देवास, रतलाम नगर निगम के चुनाव नवंबर में
खंडवा, इंदौर, देवास, रतलाम नगर निगम के चुनाव नवंबर में
इंदौरऔर ग्वालियर नगर निगमों के चुनाव नवंबर में कराए जाएंगे, जबकि भोपाल नगर निगम के चुनाव दिसंबर में होंगे। अधिसूचना अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगी।
यह जानकारी मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने दी। नवंबर में इंदौर, ग्वालियर के अलावा खंडवा, रतलाम, देवास, सागर, बुरहानपुर, रीवा, सतना, कटनी और सिंगरौली नगर निगम समेत 62 नगर पालिका और 208 नगर परिषद के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। यहां चुनाव की तारीख 15 से 25 नवंबर के बीच होने की संभावना है।