अनुमति विपरीत बने मकान तोड़ेगा निगम
अनुमति विपरीत बने मकान तोड़ेगा निगम
खंडवा| शहरमें अनुमति के विपरीत बने मकानों के मालिकों को निगम ने नोटिस जारी किए हैं। इन मकानों का अवैध हिस्सा तोड़ने के लिए 17 से 20 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। बांबे बाजार में श्रीजी अभिकरण, रामगंज में रमेश ओचीराम, राजेश ओचीराम, माताचौक पर राजेंद्र लक्ष्मण प्रसाद और केवलराम पंप क्षेत्र में कौशल्या देवी बेड़ामल खत्री को नोटिस जारी किए हैं। बुधवार से कार्रवाई शुरू होगी।