पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक मेंटेनेंस के बाद 50 की स्पीड पर चलाएंगे मीटरगेज ट्रेनें

ट्रैक मेंटेनेंस के बाद 50 की स्पीड पर चलाएंगे मीटरगेज ट्रेनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा| अकोला-खंडवामीटरगेज ट्रेनों की स्पीड 40 से बढ़ाकर 50 किमी प्रति घंटे करेंगे। ट्रैक मेंटेनेंस कार्य खत्म होने के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी।

सोमवार सुबह दक्षिण मध्य रेलवे के चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर जेएन झा ने स्थानीय अफसरों से चर्चा के दौरान यह निर्देश दिए। वे ओंकारेश्वर दर्शन के बाद खंडवा लौटे थे। उन्होंने नर्मदा रेस्ट हाउस में स्थानीय मीटरगेज प्रबंधक आरएस मीणा, स्टेशन प्रबंधक रमेश चंद्रा, पूर्व स्टेशन प्रबंधक एनके दवे, परिवहन निरीक्षक सुनील गुप्ता समेत अन्य अफसरों से चर्चा की। रविवार को नांदेड़ मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर एन विक्रमादित्य ने टीम के साथ खंडवा-वानरोड स्टेशन तक मीटरगेज ट्रैक का जायजा लिया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की प्लानिंग की जा रही है। सीओएम ने ट्रेनों की टाइमिंग सेट करने के निर्देश भी दिए। सुबह पुष्पक एक्सप्रेस में अटैच विशेष यान से वे टीम समेत सिकंदराबाद रवाना हुए।

सातदिन पहले बढ़ाई थी ट्रेनों की स्पीड - सातदिन पहले ही आकोला-खंडवा के बीच मीटरगेज ट्रेनों की स्पीड 40 किमी प्रतिघंटा की थी। जबकि लंबे समय से इस ट्रैक पर ट्रेनें 30 किमी प्रतिघंटे पर चलाई जा रही थी। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंच रहे हंै।