- Hindi News
- पेंशन नहीं बंटी तो अगली बैठक में एक दो सीईओ को चटका दूंगा
पेंशन नहीं बंटी तो अगली बैठक में एक-दो सीईओ को चटका दूंगा
सातमहीने से पेंशन नहीं दी है। अगली बैठक तक पेंशन समस्या नहीं सुलझी तो एक-दो सीईओ को चटका दूंगा। यहां आकर बहाना बनाते हो कि बैंकों के आईएफसी कोड नहीं है। कोड एलडीएम से लो, डायरी में लिखो, अब कोई बहाना नहीं चलेगा।
यह सख्त हिदायत कलेक्टर एमके अग्रवाल ने सोमवार को टीएल बैठक में दी। उन्होंने कहा पेंशन वितरण की जिम्मेदारी जनपद सीईओ और नगरीय क्षेत्र में निगम आयुक्त एवं सीएमओ की है। फरवरी से पेंशन नहीं दी है। यह स्थिति नीचे से ऊपर तक सबको सस्पेंड करने की है। अब और नहीं बख्शा जाएगा। जो भी लापरवाही करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा जब तक सभी जनपदों में पेंशन नहीं बंट जाती सीईओ को रिलीव नहीं किया जाएगा।
कल बांटे जाएंगे फसल बीमा के 43 करोड़
कलेक्टर ने 17 सितंबर को होने वाले फसल बीमा वितरण समारोह की समीक्षा की। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के जीएम से समय से कार्यक्रम कराने को कहा। एसडीएम के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल कराने को कहा। जिले में फसल बीमा 43 करोड़ बांटे जाने हैं। यह पहला मौका है इतनी बड़ी राशि में किसानों को फसल बीमा मिल रहा है।
खाद्य निरीक्षकों को बंधक बनाकर बंटवाओ पर्ची
मैिपंग : खालवा बीईओ और सूरजकुंड प्राचार्य को निलंबित करें
छात्रों की मैपिंग और छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने डीईओ संजीव भालेराव से पिछले सात दिन की प्रगति की जानकारी ली तो डीईओ आंकड़ों में उलझाते हुए पुरानी कहानी बताने लगे। कलेक्टर ने डांटते हुए केवल सात दिन की जानकारी देने को कहा। डीईओ भालेराव ने बताया 3 हजार की मैपिंग और 4 हजार की स्वीकृति हुई है। वितरण की जानकारी ली तो वह शून्य थी। कलेक्टर ने काम नहीं करने वालों के नाम पूछे तो सूरजकुंड प्राचार्य मीनाक्षी शुक्ला के यहां 669 और बीईओ खालवा एमएल खनवे के यहां 1565 प्रकरण लंबित मिले। कलेक्टर ने दोनों को निलंबित करने को कहा।
एसी ट्राइबल को खालावा जाकर स्वीकृत छात्रवृत्ति का वितरण कराने को कहा। कलेक्टर ने डीईओ की कार्यप्रणाली को भी सुधारने और लगातार दौरा करने को कहा।
कलेक्टर ने पात्रता पर्ची वितरण की जानकारी ली तो 10 हजार पर्चियां जारी होने के बाद भी वितरण नहीं होने की बात सामने आई। कलेक्टर ने एसडीएम से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में खाद्य निरीक्षकों को रखें। भले ही उन्हें बंधक बना लें और पर्ची वितरण क