पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 9 बजे जल वितरण बंद, रात एक बजे रहा पानी

सुबह 9 बजे जल वितरण बंद, रात एक बजे रहा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम रात 1 बजे कुण्डलेश्वर वार्ड में पानी की सप्लाई कर रहा है। सोने के वक्त दो सौ परिवार के लोग रात में जगकर पानी की इंतजार करते हैं। एक दिन के अंतराल में होने वाली पेयजल सप्लाई ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। पहले सुबह 9 बजे जल वितरण होता था। निगम ने बगैर सूचना के जल वितरण का समय बदल दिया।

15 दिन पहले जसवाड़ी-रामनगर रोड पर पेयजल की पाइपलाइन फूट गई। नगर निगम जल विभाग का अमला इसे ठीक नहीं कर पाया। इसके कारण इतवारा बाजार पानी की टंकी नहीं भरी जा रही। इतवारा बाजार टंकी से कल्लनगंज, कुण्डलेश्वर, सरोजनी नायडू, गंज बाजार, घासपुरा, भगतसिंह, गुरुनानक, कहारवाड़ी, रामकृष्ण गंज, बांबे बाजार, रामगंज बुधवारा, हाटकेश्वर, लक्कड़ बाजार क्षेत्र में जल वितरण किया जाता है। एक दिन के अंतराल में सुबह 8 से 9 बजे पेयजल सप्लाई होती है। टंकी भरने के कारण रात 9 से 2 बजे तक निगम सप्लाई दे रहा है।

अंजनी टाॅकीज के पास रात 1.20 बजे पानी भरती महिलाएं-युवतियां।

भास्कर अपडेट रात 1.20 बजे

सामान्य होगी सप्लाई

^लोगोंको समस्या होने इसके लिए रात में पेयजल की सप्लाई कर रहे है। पाइप लाइन ठीक होने पर धीरे-धीरे सामान्य सप्लाई करेंगे।^ -एसआरसोलंकी, आयुक्त,नगर निगम, खंडवा