पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज तीन पुलिया नाले की सफाई करेगा निगम

आज तीन पुलिया नाले की सफाई करेगा निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज तीन पुलिया नाले की सफाई करेगा निगम

खंडवा| आधेशहर को जोड़ने वाली तीन पुलिया की हालत 8 दिन बाद भी जस के तस है। चिड़िया मैदान के नाले से निकल रहे गंदे पानी के कारण तीन पुलिया से आनंदनगर, गणेश तलाई, सिविल लाइन्स, बड़ाबम, स्टेशन रोड, मालीकुआं आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। रविवार हाट-बाजार होने से बड़ी संख्या में लोग पुलिया से होकर गुजरे। इसके बाद भी निगम के जिम्मेदार अफसरों की नींद नहीं खुली। निगम अमले ने रविवार को पदमकुंड में सफाई नहीं की। कुंड में अब भी काफी मात्रा में मलबा जमा है। नगर निगम के स्वास्थ विभाग प्रभारी हेमंत दुबे ने बताया तीन पुलिया में पानी का बहाव तेज होने से सफाई करने में दिक्कत रही है। यहां सोमवार को जेसीबी की मदद से सफाई कराएंगे। पदमकुंड में भी सफाई कराएंगे।